B.EL.ED kya hota hai/B.EL.ED kitne saal ka hota hai/ B.EL.ED kaise kare/ B.EL.ED syllabus/B.EL.ED full form

INTRODUCTION OF B.EL.ED(BACHELOR OF ELEMENTARY EDUCATION)

B.el.ed kya hota hai?
B.EL.ED


 नमस्ते, आप सभी का स्वागत है हमारे इस blog में जिसका नाम है -BRILLIANT KNOWLEDGE. जैसे कि आप सभी लोग जानते है कि शिक्षा का क्षेत्र बहुत बड़ा है और इस शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐसे course भी है जो हमारे लिए लाभप्रद हैं। लेकिन उन शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसे course होते है जिनकी जानकारी न होने के कारण हम उन course को करने से वंचित रह जाते है। वैसे तो आप सभी लोग जागरूक और सजग रहते होंगे लेकिन फिर भी हम decide नहीं कर पाते है कि 12th के बाद कौन सा course हमारे लिए सही रहेगा जोकि आगे चलकर हमारे future में आजीविका का माध्यम बन सके। इसलिए जो कोई भी students 12th के बाद teacher बनना चाह रहे है और टीचिंग लाइन में अपना कैरियर बनाना चाह रहे है और आप confused है कि 12th के बाद teacher बनने के लिए क्या करें तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं।

                                   जैसे कि आप सभी जानते है कि teacher बनने के लिए भी बहुत से course है जो हमे आगे आने वाले समय में teacher बनने के लिए useful होते हैं जैसे कि- D.EL.ED, B.ED, NTT and other courses लेकिन यह सभी कोर्स graduation के बाद कर सकते है लेकिन B.EL.ED. course ऐसा है जिसको आप 12th के बाद कर सकते हैं।

                                  तो आज हमारा यह post B.EL.ED के ऊपर ही होगा जो भी 12th students teaching line में जाना चाहते है तो आप B.EL.ED course कर सकते हैं। आज में B.ELED की पूरी जानकारी देनी की कोशिश करूँगी।

B.EL.ED kya hai, what is B.EL.ED in hindi, B.EL.ED full form :-

आज हम इस post में जानेगें की B.EL.ED क्या होता है, B.EL.ED की full form क्या होती है, B.EL.ED कितने साल का होता है, B.EL.ED पात्रता क्या है, B.EL.ED syllabus क्या है, B.EL.ED की पूरी प्रक्रिया क्या होती हैं, B.EL.ED course इंडिया में कहाँ-कहाँ होता है यह सभी की जानकारी आप को इस post में देने की कोशिश करूँगी।
            B.EL.ED से related और भी जानकारी को हम जानेगें

  B.EL.ED FULL FORM :-

BACHELOR OF ELEMENTARY EDUCATION

B.EL.ED kya hota hai ? :-

  •  यह एक चार वर्षीय पाठ्यक्रम है।
  • यह एक स्नातक स्तर की डिग्री कोर्स हैं।
  • यह कोर्स एक शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स है।
  • यह course को 12th के बाद किया जाता है।
  • यह कोर्स एक नौकरी उन्मुख पाठ्यक्रम है।
  • यह course आपको सरकारी के साथ-साथ भारत में निजी क्षेत्र की नौकरियों में मदद कर सकती हैं।
  • B.EL.ED में graduation भी complete हो जाता है और आप T.E.T, C.TET and SUPERTET exam के लिए भी eligible हो जाते हैं।    

        Aim of this course ( इस कोर्स का उद्देश्य है):- 

 1 से 8 के लिए कुुुशल और योग्य शिक्षकों की तैयारी इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।


बी.एल.एड पात्रता (B.EL.ED  eligibility):-

  • B.EL.ED course को करने के लिए निम्नलिखित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है।
  • इस course को करने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों के साथ किसी भी stream से 10+2।
SC/ST/OBC/PWD और अन्य आरक्षित श्रेणी के लिए सीट और अंकों के लिए आरक्षण केंद्र/राज्य सरकार के नियमों के अनुसार होगा।   

    

बी.एल.एड प्रवेश प्रक्रिया(B.EL.ED  admission process):- 


यदि आप B.EL.ED में admission लेना चाह रहे हैं तो मैं आपको बता दूँ की B.EL.ED में admission के लिए ज्यादातर colleges या संस्थानों में एक प्रवेश परीक्षा (entrance test) आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा में candidates को अच्छे मार्क्स प्राप्त करने होते है जिसके आधार पर आपको कॉलेज या संस्थान में प्रवेश दिया जाता है।
                               प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है।


बी.एल.एड प्रवेश परीक्षा का सिलेबस(B.EL.ED entrance test syllabus):- 

  1. सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (General knowledge and current affairs)
  1. शिक्षण योग्यता (Teaching aptitude)
  1. उच्च माध्यमिक स्तर पर विषय क्षमता (Subject competence at higher secondary level)

प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया(Entrace test procedure):- 

 B.EL.ED की प्रवेश परीक्षा(4 वर्षीय पाठ्यक्रम) वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न वाले प्रश्न पत्र के माध्यम से होगा।

  • पेपर में 150 mcq होंगे और भाषा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होंगे।
  • परीक्षा की अवधि दो घण्टे की होंगी।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • B.EL.ED (4 year course) की प्रवेश परीक्षा के पेपर में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स, टीचिंग एप्टीट्यूड and सब्जेक्ट कंपेटेंस पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

          B.EL.ED कितने साल का होता है? 

यह कोर्स 4 साल का होता है और यह कोर्स 12वीं के बाद करने के लिए best option होता है।

SOME B.EL.ED COLLEGES IN INDIA–

  • Aditi mahavidyalaya, Delhi
  • Miranda house college, Delhi
  • Shyama prasad mukharji, Delhi
  • Swami vivekanand mahila maha vidyalaya, Lucknow
  • Sri Mahavir prasad mahila mahavidyalaya, Lucknow
  • Amity university, Noida, UP
  • K.R. Mangalam university ( KRMU Gurgaon), Gurgaon, Haryana
  • Bhagwati collage of education, Meerut
  • Mahatma Jyotiba phule rohilkhand university (MJPRU), Bareilly,UP
  • Swami Madhopur college of engineering and technology (SMCET), Jaipur
  • Durga mahavidyalaya (DM), Raipur

SOME B.EL.ED COLLEGES IN U.P.–

  • Amity university, Lucknow
  • Amity university, Noida
  • Bundelkhand university, Jhansi
  • Invertis university, Bareilly
  • Maharaja Prithviraj Chauhan post graduate mahavidyalaya, Moradabad
  • Mascot college of education, Bareilly
  • MJPRU, Bareilly
  • Ram Ratan Singh memorial degree college (PRSM),Rampur
  • Sardar Ballabh Bhai Patel degree college, Bhojipura, Bareilly
  • Teerthanker Mahaveer University, Moradabad

B.EL.ED syllabus and course details:-

यह कोर्स 4 साल का है हमने नीचे चारों साल के सिलेबस की पूरी जानकारी दी है ―

B.EL.ED  FiRST YEAR SYLLABUS - 

  • Child development(बाल विकास)
  • Contemporary India(समकालीन भारत)
  • Nature of language(भाषा की प्रकृति)
  • Core Mathematics(कोर गणित)
  • Core Natural Sciences(कोर प्राकृतिक विज्ञान)
  • Core Social Sciences(कोर सामाजिक विज्ञान)

B.EL.ED SECOND YEAR SYLLABUS - 

  • Development and understanding of the learner(अधिगमकर्ता की समझ तथा विकास)
  • Education, Society, Curriculum and Learners(शिक्षा, समाज, पाठ्यक्रम और शिक्षार्थी)
  • Language across the curriculum
  • Understanding the self(स्वयं की समझ)
  • Liberal course(Optional-1, one of the following)―
  1. English I (अंग्रेजी)
  2. Hindi I (हिंदी)
  3. Mathematics I (गणित)
  4. Physics I (भौतिक विज्ञान)
  5. Chemistry I (रसायन विज्ञान)
  6. Biology I (जीव विज्ञान)
  7. History I (इतिहास)
  8. Political Science I (राजनीति विज्ञान)
  9. Geography I (भूगोल)
  10. Economics I (अर्थशास्त्र)

B.EL.ED THIRD YEAR SYLLABUS - 

  • Basic concepts in education (शिक्षा में बुनियादी अवधारणाएँ)
  • School planning management(स्कूल योजना प्रबंधन)
  • Logico Mathematics education(तर्कपरक गणित की शिक्षा)
  • Pedagogy of environmental studies(पर्यावरण अध्ययन का शिक्षाशास्त्र)
  • Liberal course (Optional-2, One of the following)―
  1. English II(अंग्रेजी)
  2. Hindi II(हिंदी)
  3. Mathematics II(गणित)
  4. Physics II (भौतिक विज्ञान)
  5. Chemistry II(रसायन विज्ञान)
  6. Biology II (जीव विज्ञान)
  7. History II( इतिहास )
  8. Political Science II(राजनीति विज्ञान)
  9. Geography II(भूगोल)
  10. Economics II (अर्थशास्त्र)
  • Components of general classroom teaching(सामान्य कक्षा-कक्ष शिक्षण के तत्व)

B.EL.ED FOURTH YEAR SYLLABUS - 

  • Curriculum studies(पाठ्यचर्या अध्ययन)
  • Children's physical and emotional health, school health and education(बच्चों का शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, स्कूल स्वास्थ्य और शिक्षा)
  • Gender and Schooling
  • Pedagogy (One of the following):- Option A
  1. Language (भाषा)
  2. Mathematics(गणित)
  3. Natural science(प्राकृतिक विज्ञान)
  4. Social science(सामाजिक विज्ञान)
  • Option B:- Specialized courses in education (One of the following):-
  1. Computer education and understanding(कंप्यूटर शिक्षा और समझ)
  2. Special education (विशेष शिक्षा)                                                               

                           Conclusion

आज हम लोगों ने जाना की B.EL.ED kya hai, B.EL.ED full form kya hai, B.EL.ED syllabus and course details, B.EL.ED colleges in India and U.P. और B.EL.ED से संबंधित और भी जानकारी को देखा और जाना।
   आज मैंने B.EL.ED course को details से बताने की कोशिश की। उम्मीद है कि आप लोग इस कोर्स के बारे में समझ गए होंगे यदि आपको B.EL.ED से संबंधित और कुछ पूछना हो तो आप हमें comment कर के पूछ सकते है। हम आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

B.el.ed kya hota hai?
B.el.ed



Comments

Popular posts from this blog

विकास की अध्ययन विधियाँ(प्रणालियाँ)(Methods of study development)