विकास की अध्ययन विधियाँ(प्रणालियाँ)(Methods of study development)
विकास की अध्ययन विधियाँ (प्रणालियाँ) और बाल-विकास के अध्ययन का महत्व CHILD DEVELOPMENT विकास की अध्ययन विधियाँ(प्रणालियाँ)(Methods of study development):- किसी भी विज्ञान की समस्याओं का अध्ययन करने के लिए कुछ विधियाँ तथा प्रविधियों(Techniques) का सहारा लेना पड़ता है। बाल विकास का अध्ययन करने के लिए अनेक methods है, लेकिन उनमें से कुछ प्रमुख methods इस प्रकार है― जीवन वृतान्त विधि (Biographical method) आत्मनिष्ठ आकलन विधि (Method of subjective appraisal) नियन्त्रित निरीक्षण विधि (Controlled observation) मनोभाौतिकी विधि (Psycho-physical method) प्रश्नावली विधि (Questionnaire) चिकित्सात्मक विधि (The Clinical Method) प्रयोगात्मक विधि (Experimental method) सांख्यिकीय विधि (Statistical method) जीवन वृतान्त विधि (Biographical method):- इस विधि में बालकों के जीवन-क्रम(Life-sequence) का लेखा-जोखा सतर्कतापूर्वक ( Vigilantly) एकत्र किया जाता है। बालक के जन्म के समय जो-जो घटनाएँ या क्रियाएँ होती है उनका अंकन किया जाता है। बालक की और भी अन्य क्रियाओं का अध्ययन भी इसी विधि...